भिलाई| मितानिन दिवस पर रिसाली बस्ती की मितानिनों का सम्मान किया गया। पूर्व पार्षद मोगरा देशमुख के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान मितानिनों द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की सराहना की गई। अभी वर्तमान में चल रहे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईटी के कार्यों में मितानिनों द्वारा सहयोग कर रहे हैं, इसकी भी प्रशंसा की गई। कार्यक्रम में मितानिनों का सम्मान गुलदस्ता और उपहार देकर किया गया। इस अवसर पर कामिनी साहू, रूपा देशमुख, मनीता गेंद्रे, पुष्पा आड़े, गेंद बाई देशमुख, सीमा साहू आदि मौजूद थे।


