संस्था दिशा ने संजीवनी छात्रावास की बालिकाओं को ऊनी वस्त्र बांटे

भिलाई| सामाजिक संस्था दिशा ने संजीवनी बालिका आवासीय छात्रावास, समग्र शिक्षा, दुर्ग में निवासरत गरीब और ज़रुरतमंद छात्राओं के लिए ऊनी वस्त्र वितरण किया। छात्रावास में रहकर अध्ययन करने वाली बच्चियों को ठंड से राहत पहुंचाने के लिए संस्था के सदस्यों ने स्वयं पहुंचकर ऊनी टोपी, दस्ताने, मोज़े तथा फलों का वितरण किया। सदस्य सुजीत चक्रवर्ती ने कहा कि सर्दी का सबसे अधिक प्रभाव छोटे बच्चों पर पड़ता है। ऐसे में उन्हें ऊनी कपड़ों की सुविधा प्रदान करना समाज की साझा जिम्मेदारी है। राजेश धारकर ने बताया कि संस्था बीते कई वर्षों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य नियमित रूप से करती आ रही है और इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक विनोद सिन्हा, सीता अग्रवाल, धनेश्वरी साहू, ऋतु मेश्राम, झरना रानी राय, भास्कर देवनाथ, सुजीत चक्रवर्ती, उत्तम डे, शैलेश कुमार दशोरे उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *