अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ और विधिज्ञ परिषद के सदस्य सम्मानित

कम्युनिटी रिपोर्टर | दुर्ग अधिवक्ता दिवस पर जिला अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में जिला न्यायालय के नए सभागार में कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के. विनोद कुजूर आैर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश थॉमस एक्का के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों और संघ की अध्यक्ष नीता जैन ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाले 10 सबसे वरिष्ठतम अधिवक्ता सदस्यों और दुर्ग से राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य का चुनाव जीतने वाले 4 अधिवक्ताओं को अतिथियों ने शाल, श्रीफल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को राज्य विधिज्ञ परिषद के सदस्य संतोष वर्मा, नरेंद्र सोनी, उत्तम चंदेल, वरिष्ठ अधिवक्ता राम पाटणकर ने संबोधित किया। संचालन संघ के सचिव रविशंकर सिंह और आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी ने किया। सम्मान पाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं में ताराचंद शर्मा, जीवन लाल वारके, नरसिंग वर्मा, सेवक चंद जैन, भंवर लाल पारख, अभय राज सिंह, मालती कश्यप, मणिकर्णिका शर्मा, अनुराधा अग्रवाल, निशाद गुल, राज्य विधिज्ञ परिषद के नवनिर्वाचित सदस्य बादशाह सिंह आदि शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेश कुमार बसंत सहित संघ की महिला उपाध्यक्ष उमा भारती साहू, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, राकेश यादव, दानिश परवेज, डॉ. नागेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *