मरोदा सेक्टर में गीता जयंती महोत्सव 7 को

भिलाई | गीता परिवार भिलाई और श्री त्रयम्बकेश्वर शिव मंदिर समिति द्वारा गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 7 दिसंबर को दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक श्री त्रयम्बकेश्वर मंदिर, ई पाकेट मरोदा सेक्टर, भिलाई में किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों के लिए भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप रेखा चित्र पर ड्राइंग प्रतियोगिता, राष्ट्रवाद, धर्म, आदर्श संस्कार और पूजा विधि पर क्विज प्रतियोगिता, गीता का संस्कृत सस्वर पाठ की प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। आखिर में श्रीमद्भगवद्गीता की आरती की जाएगी। गीता परिवार के संस्थापक स्वामी गोविन्द देव गिरी महाराज हैं, जो श्री राम मंदिर अयोध्या के कोषाध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *