रींगस में बोरवेल हादसे में श्रमिक की मौत का मामला:परिजनों को मुआवजे का दिया आश्वासन, जल्द आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी

रींगस नगर पालिका क्षेत्र की बेनीवालों की ढाणी में एक दुखद घटना सामने आई। ट्यूबवेल पाइप बदलने के लिए खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से श्रमिक मोहन लाल सैनी (50) की मौत हो गई। मृतक मूंडरू का निवासी था। घटना के बाद परिजनों ने भाजपा नेता श्याम सिंह चौधरी के नेतृत्व में राजकीय उप जिला अस्पताल में दो दिन तक धरना दिया। मूंडरू, श्रीमाधोपुर और अजीतगढ़ से आए जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने भी धरने में हिस्सा लिया। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पुत्र अजय सिंह खर्रा ने मंत्री प्रतिनिधि के रूप में मौके पर पहुंचकर परिवार को राहत पैकेज की घोषणा की। इसमें संविदा या निजी तौर पर आजीवन नौकरी, मुख्यमंत्री सहायता कोष, कृषि उपज मंडी और श्रमिक कार्ड की सहायता शामिल है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जमीन और मकान निर्माण का आश्वासन भी दिया गया। ये रहे मौजूद
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा नेता श्यामसिंह चौधरी, पूर्व प्रधान बनवारीलाल यादव, युवा नेता श्रवण तंवर, बद्रीप्रसाद, कामरेड सुभाष नेहरा, ओमप्रकाश यादव, रूड़मल सैनी, महावीर सैनी, मोहन सैनी, पूर्व सरपंच रामजीलाल सैनी, प्रभुदयाल सैनी, लाल बहादुर सैनी, भागीरथ मल सैनी, दिनेश वर्मा, कामरेड फूलचंद व विनेश सैनी ने बताया-मृतक मोहनलाल सैनी की पारिवारिक आर्थिक स्थिति खासी दयनीय है। उसके पास रहने के लिए भी जमीन नही है। गोचर भूमि में कच्चा निवास बनाकर निवास कर रहा है। रींगस में वह और उसका साथी खुदाई के लिए आए थे। वहां पर खुदाई के दौरान दम घुटने पर मृतक मोहन व उसके साथी ने मना कर दिया था। इसके बाद भी उनको जबरदस्ती मजबूर करके खुदाई कार्य में लगवाया गया। जिससे हादसे में मोहन की मौत हो गई। ऐसे में मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता व नौकरी दिलवाई जाए। जल्द शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
उपखंड अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। धरने के दौरान तहसीलदार महेश ओला, पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार, एसआई कंचन और आरएसी जाब्ता सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर धरना समाप्त कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *