रीट 2025 शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा:बांसवाड़ा के 27 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ेगा

जिले में रीट 2025 परीक्षा का आयोजन 27 और 28 फरवरी को होगी। परीक्षा के लिए जिले से दोनों लेवल में कुल 56 हजार परीक्षार्थियों ने आवेदन किए हैं। इसमें से 29 हजार का केन्द्र बांसवाड़ा जिले में रहेगा। वहीं करीब 27 हजार से अधिक परीक्षार्थियों को अन्य जिलों की दौड़ लगानी होगी। जिले में परीक्षा सेंटर के लिए प्रभारी, पेपर कॉर्डिनेटर, लाइंग, ओएमआर कॉर्डिनेटर, पर्यवेक्षक, जोनल ऑफिसर, एरिया ऑफिसर, वीक्षक सहित अन्य की नियुक्ति की जा चुकी है। साथ ही परीक्षा केंद्र पर इमरजेंसी में अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए 26 गाडियों की व्यवस्था भी की जा चुकी है। इसके साथ ही पेपर वितरण की व्यवस्था को पूरी तरह गुप्त रखा गया है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों एक बैठक कर अधिकारियों को उनकी जिमेदारी से अवगत करा दिया गया है। साथ ही कलक्टर ने स्पष्ट रूप से आदेश दिया है कि समय से पहले संबंधित को अपने कार्य स्थल पर पहुंचना होगा। व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी। प्रशासन की ओर से बॉयोमेट्रिक हाजिरी के लिए भी तैयारियां कर ली गई हैं। केंद्र के अंदर एक घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा। जैसे प्रथम पारी का समय 10 बजे है तो 9 बजे प्रवेश दिया जाएगा। विशेष अनुमति वाले दिव्यांग को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। सबसे दूर अजमेर सेंटर जाएंगे 7041 अभ्यर्थी स्थानीय जिले में केंद्र बनाने की युवाओं की मांग को इस बार भी तवज्जो नहीं दी गई है। बांसवाड़ा जिले से 7041सर्वाधिक बच्चों का परीक्षा केंद्र अजमेर दिया गया है। इसके अलावा, जयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, उदयपुर, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ जिलों तक अभ्यर्थियों को दौड़ लगानी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी शफब अंजुम ने बताया कि जिले में प्रश्नपत्र पहुंच चुके हैं जिन्हें निगरानी में सुरक्षित रखवा दिया है। जिले में 34 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें 27 फरवरी को पहली पारी में 9659, दूसरी पारी में 9663 और 28 फरवरी को पहली पारी में 9651 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इन जिलों में इतने अभ्यर्थी जाएंगे 27 फरवरी को अजमेर 7041, डूंगरपुर 1868, जयपुर 477, राजसमंद 3015, सलूंबर और उदयपुर 2461, प्रतापगढ़ 1938 अभ्यर्थी जाएंगे। इसी प्रकार 28 फरवरी को डूंगरपुर 3221, जयपुर 62, उदयपुर-सलूंबर 4502, राजसमंद 1224, प्रतापगढ़ 286, पाली 365, चित्तौड़गढ़ 1014अभ्यर्थी जाएंगे। इधर, सरकार के निर्देश पर रीट परीक्षार्थियों के लिए बस सेवा के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने भी कमर कस ली है। परीक्षार्थियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बांसवाड़ा आगार भी तैयार है। परिवहन विभाग रोडवेज सहित करीब 47 बसों का संचालन करेगा। राजसमंद जाने वाले परीक्षार्थियों को बस सेवा देने के लिए प्रबंधन की ओर से उदयपुर जाने वाली गाड़ियों को राजसमंद तक भेजा जाएगा। बसों के रूट्स की व्यवस्था को लेकर अधिकारी बताते हैं कि सभी स्थानों के लिए बस लगाई जाएंगी। अजमेर में परीक्षा देने के लिए जाने वाले परिक्षार्थियों की संख्या सबसे अधिक है। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर आगार की समस्त बसों को रूट पर उतारा जाएगा। कुछ बसों को रिजर्व रखेंगे। ताकि ब्रेक डाउन की स्थिति में इन बसों का संचालन किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *