रीवा आईजी ने किया मऊगंज जिले का वार्षिक निरीक्षण:थानों में देखीं व्यवस्थाएं, ISO प्रमाण पत्र दिए; एसपी के कार्यों की सराहना की

रीवा पुलिस जोन के आईजी गौरव राजपूत ने सोमवार और मंगलवार को नवगठित मऊगंज जिले का वार्षिक निरीक्षण किया। दो दिवसीय निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसपी कार्यालय सहित जिले के प्रमुख थानों और पुलिस इकाइयों की कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं तथा रिकॉर्ड संधारण की गहन समीक्षा की। थानों में देखीं व्यवस्थाएं निरीक्षण के पहले दिन जिला मुख्यालय मऊगंज में वार्षिक परेड, बलवा ड्रिल, सैनिक सम्मेलन और एसपी कार्यालय का विस्तृत जायजा लिया गया। वहीं दूसरे दिन एसपी दिलीप सोनी की उपस्थिति में एसडीओपी कार्यालय मऊगंज, थाना मऊगंज और थाना नईगढ़ी का वार्षिक निरीक्षण हुआ। इस दौरान रिकॉर्ड रखरखाव, साफ-सफाई, आगंतुकों से व्यवहार, सामुदायिक पुलिसिंग और कर्मचारियों के टर्नआउट का मूल्यांकन किया गया। थाना प्रभारियों और प्रधान आरक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। ISO प्रमाण पत्र दिए आईजी राजपूत ने थाना मऊगंज और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय में ISO मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट रिकॉर्ड प्रबंधन पाया। इसके लिए उन्होंने दोनों कार्यालयों को ISO प्रमाण पत्र प्रदान किए। ISO प्रतिनिधि शिवांशु तिवारी की मौजूदगी में आईजी ने एसपी दिलीप सोनी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने सीमित संसाधनों में जिले की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी को बधाई दी और अन्य थानों को दिसंबर तक ISO प्रमाणन प्राप्त करने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को शपथ भी दिलाई निरीक्षण के दौरान आईजी ने ‘प्रहार 2.0’ और ‘मुस्कान अभियान’ के तहत बच्चियों की सुरक्षात्मक दस्तयाबी पर विशेष जोर दिया और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने पूरे विंध्य क्षेत्र से नशीली कफ सिरप की तस्करी और उपयोग को समाप्त करने हेतु सभी पुलिसकर्मियों को शपथ भी दिलाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *