रीवा के गुढ़ में 31 जनवरी को ‘भैरवलोक’ का लोकार्पण:CM मोहन यादव आएंगे; हजारों साल पुराना है शिव मंदिर, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रीवा जिले की गुढ विधानसभा स्थित कैमोर पहाड़ियों में बसे प्राचीन शिवधाम ‘भैरवलोक’ का भव्य निर्माण कार्य पूरा हो गया है। आगामी 31 जनवरी 2026 को इस मंदिर का लोकार्पण किया जाएगा। गुढ विधायक नागेंद्र सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ मंदिर का अभिषेक कर जनता को समर्पित करेंगे। पुरातत्व विभाग ने संरक्षित किया है यह धाम विधायक नागेंद्र सिंह ने बताया कि कैमोर पर्वत श्रृंखला की गोद में स्थित यह शिव मंदिर हजारों वर्ष पुराना है। यह सदियों से आस्था, साधना और तपस्या का प्रमुख केंद्र रहा है। इस स्थल के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए मध्यप्रदेश पुरातत्व विभाग और पर्यटन विभाग ने इसे संरक्षित धरोहर का दर्जा दिया है। मंदिर के कायाकल्प से न केवल श्रद्धालुओं की आस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि यह स्थान पर्यटन के नक्शे पर भी उभरेगा। विधायक बोले- क्षेत्र की पहचान बनेगा, रोजगार भी बढ़ेंगे नागेंद्र सिंह ने कहा, “भैरवलोक धाम हमारे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है। मुख्यमंत्री जी के आगमन से यह आयोजन ऐतिहासिक बनेगा। मंदिर के विकास से क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।” विधायक ने रीवा और गुढ क्षेत्र की जनता से 31 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *