रीवा में गोवंश को लेकर तनाव:स्कूल के पास मिला कटा सिर; हिंदू संगठनों में नाराजगी

रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में गौवंश से जुड़े मामलों की श्रृंखला थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला वार्ड क्रमांक 44 स्थित मूक-बधिर विद्यालय के पास सामने आया, जहां एक गौवंश का कटा हुआ सिर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। हिंदू संगठनों के मुताबिक अब तक कई बार गोवंश की मांस बिक्री और सिर मिलने के मामले सामने आ चुके हैं। 28 मार्च 2023:थाना क्षेत्र में गौवंश मांस मिलने का पहला मामला सामने आया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। 19 जुलाई 2024:एक बार फिर गौवंश मांस मिलने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी। मामले में पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की गई। 04 फरवरी 2025:गौवंश के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की। 02 अप्रैल 2025:गौवंश वध से जुड़ा एक और मामला सामने आया। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद घटनाओं की पुनरावृत्ति ने सवाल खड़े किए। 27 सितंबर 2025:लक्ष्मण बाग क्षेत्र में गौवंश मांस मिलने से माहौल गरमा गया। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 16 दिसंबर 2025:मूक-बधिर विद्यालय के पास गौवंश का कटा सिर मिलने से स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हिंदू संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
इस मामले में हिंदू संगठन की ओर से पं. बालकृष्ण द्विवेदी ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,“बिछिया थाना क्षेत्र में बार-बार गौवंश के साथ हो रही घटनाएं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। गौवंश हिंदू समाज के लिए आस्था का विषय है।
यदि समय रहते आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो जनआक्रोश बढ़ना स्वाभाविक है। हम मांग करते हैं कि गौवंश क्रूरता निवारण अधिनियम और गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई हो और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए नहीं तो आंदोलन होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी बोले हो सकता है कुत्तों ने शिकार बनाया हो
बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय का कहना है कि हो सकता है कि गोवंश को किसी कुत्ते ने शिकार बनाया हो। लिखित शिकायत मिलना बाकी है। मामले की जांच की जाएगी। हालांकि हिन्दू संगठनों ने शरीर के कोई अवशेष और हड्डी तक मिलने पर थाना प्रभारी को उनके बयान पर घेरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *