रीवा में घने कोहरे से विजिबिलिटी बेहद कम:रेंगते दिखे वाहन; 26 से और गिरेगा पारा, 7 डिग्री तक पहुंचेगी ठंड

रीवा में सोमवार को मौसम ने अचानक सख्त तेवर दिखाए। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाके कोहरे की मोटी चादर में लिपटे रहे। हालात यह थे कि विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। ठंड इतनी ज्यादा थी कि लोग सुबह से ही अलाव और गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप निकलने की संभावना है, लेकिन कोहरे का असर और ठंडी हवाएं दिनभर ठिठुरन महसूस कराएंगी। 26 और 27 दिसंबर को पड़ेगी कड़ाके की ठंड आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक ठंड से राहत के कोई आसार नहीं हैं। खासकर 26 और 27 दिसंबर को ठंड अपने चरम पर होगी। इन दो दिनों में न्यूनतम तापमान गिरकर 7 से 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। बारिश के कोई आसार नहीं हैं, लेकिन उत्तर से आने वाली बर्फीली हवाएं सर्दी का अहसास और बढ़ा देंगी। बीते कुछ दिनों से रीवा में रात का पारा लगातार लुढ़क रहा है और इस बार दिसंबर की रातें औसत से ज्यादा सर्द महसूस की जा रही हैं। ड्राइवरों को सतर्क रहने की सलाह घने कोहरे के कारण हाईवे और मुख्य सड़कों पर हादसों का खतरा बढ़ गया है। सुबह और रात के समय विजिबिलिटी काफी कम हो रही है। ऐसे में वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने, हेडलाइट जलाकर रखने और धीमी गति में गाड़ी चलाने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *