रीवा में मंदिर के गर्भ गृह में तोड़फोड़ की कोशिश:खुद पर देवी सवार होने का दावा कर उपद्रव किया, पुलिस ने हिरासत में लिया

रीवा के गंगेव जनपद अंतर्गत ग्राम जोरौट माता रानी के दरबार में मूर्तियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने खुद पर दैवीय शक्ति के आने का दावा करते हुए मंदिर में मौजूद मूर्ति और शेर को तोड़ने की कोशिश कर रहा था। मंदिर के गर्भगृह में मूर्ति तोड़ने की कोशिश
स्थानीय लोगों के मुताबिक स्वयं को सिद्ध करने की लड़ाई इस कदर चल रही है कि लोग मंदिर में भी हक जमाने के लिए पहुंचने लगे हैं। जिसमें आज दो महिलाएं और एक पुरुष मंदिर में पहुंचे और माता के खुद के शरीर में सवार होने का दावा करने लगे। इतना ही नहीं प्राण प्रतिष्ठा के द्वारा मंदिर के गर्भ ग्रह में जो शेर विराजे गए हैं,उसे भी सब्बल से तोड़ने का प्रयास करने लगे और कहने लगे कि मां ने आदेश दिया है। जिसके बाद स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा बल पूर्वक उन्हें रोका दिया गया। पुलिस ने तीन लोगों की हिरासत में लिया
इसके बाद भी जब वे नहीं माने और विवाद करने लगे तो लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुयाअना किया और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल आरोपी उमेश पाण्डेय पिता रामराज पाण्डेय ग्राम जोरौट पुलिस की गिरफ्त में लिया गया है। जिसने माहौल को खराब करने और मंदिर के गर्भ गृह में उत्पाद किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक गनीमत रही कि दशहरे का दिन होने की वजह से लोग वहां मौजूद थे। जिन्होंने पूरा घटनाक्रम देख लिया और इस कृत्य को रोक लिया। नहीं तो माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो सकता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *