भोपाल में हिंदू युवती के साथ पकड़ाया मुस्लिम जिम ट्रेनर:बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पीटकर पुलिस को सौंपा; मजहर ने बंटी बनकर की थी दोस्ती

भोपाल के हबीबगंज इलाके में एक होटल से एक कपल को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। युवक के साथ मारपीट की और थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से भी बहस की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पकड़ा गया मजहर खान नाम का ये युवक जिम ट्रेनर है। अपनी पहचान छिपाकर हिंदू युवती को हबीबगंज इलाके के एक होटल में लेकर पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक होटल में मजहर की जगह उसने अपना नाम बंटी बताया था। खबर हिंदू संगठनों को लगी तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकड़कर अपने साथ थाने लेकर आई। बंटी नाम बताकर युवती से दोस्ती बढ़ाई
जानकारी के मुताबिक आरोपी मजहर, विशाल फिटनेस सेंटर में जिम ट्रेनर है।उसने अपना नाम बंटी बताकर युवती से दोस्ती बढ़ाई थी। दोनों की मुलाकात जिम में ही हुई थी। दोस्ती बढ़ने के बाद मजहर युवती को लेकर होटल गया था। पुलिस बोली- युवक से पूछताछ की जा रही
हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। युवती से भी महिला अधिकारी बात कर रही हैं। उसके परिजन को सूचना दी है। युवती के बताए अनुसार आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह की ये खबर भी पढ़ें…
हिंदू युवती को घुमा रहे युवक को भीड़ ने पीटा उज्जैन में हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी। कार्यकर्ताओं ने युवक से कान पकड़कर उठक-बैठक लगवाई। साथ ही कहलवाया कि भविष्य में वह हिंदू लड़कियों को घुमाने नहीं ले जाएगा। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *