विजयदशमी पर धार में शस्त्र पूजन:मंत्री विजयवर्गीय बोले- शस्त्र-शास्त्र सनातन संस्कृति की पहचान; लव जिहाद पर सरकार सजग

धार में विजयदशमी के अवसर पर गुरुवार को मांडू रोड स्थित पुलिस लाइन परिसर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र सनातन हिंदू संस्कृति की पहचान हैं। देवी-देवताओं के हाथों में या तो शस्त्र रहता है या शास्त्र। विजयदशमी पर शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों पर सरकार सजग है। विजयवर्गीय ने कहा ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। समाज में जागरूकता की आवश्यकता है। हम अलग-अलग स्तरों पर जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं। जिला प्रशासन को आदेशित किया गया है कि ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम का आयोजन
शस्त्र पूजन के दौरान मंत्री विजयवर्गीय, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, विधायक नीना वर्मा और जिला अध्यक्ष नीलेश भारती सहित जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक पगड़ी व परिधान पहनकर पूजा-अर्चना की।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों का पूजन, यज्ञ में आहुति, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। परंपरा के अनुसार हर्ष फायर और सांकेतिक रूप से कद्दू की बलि भी दी गई। प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एसपी मयंक अवस्थी, नपा अध्यक्ष नेहा बोडाने, एएसपी, सीएसपी, डीएसपी, आरआई सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अमला शामिल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *