रुद्री रोड की लाइट बंद होने से रोज हो रहे हादसे

धमतरी | धमतरी का रुद्री मार्ग, जिसे वीआईपी सड़क कहा जाता है, जिला प्रशासन के प्रमुख कार्यालयों और अधिकारियों के आवासों का केंद्र होने के बावजूद अंधेरे में इलाका डूबा है। गोकुलपुर से रुद्री चौक तक अंधकार की समस्या दूर नहीं हुई है। शाम होते ही पूरे मार्ग पर घना अंधेरा छा जाता है, जिससे राहगीरों के लिए खतरा बढ़ जाता है। रोजाना सड़क दुर्घटना हो रही है। अंधेरे के कारण लूट, चोरी जैसे अपराध होने की आशंका है। नयापारा निवासी रमेश कोसरिया, कौशल यादव ने बताया कि पीएचई कार्यालय से लेकर जनपद तिराहा, कुआं चौक और सिविल लाइन थाना तक का क्षेत्र रात में पूरी तरह से अंधकार में डूबा रहता है। सड़क पर जगह-जगह मवेशियों का जमावड़ा रहता है, जिसके कारण राहगीरों को हादसों का सामना करना पड़ सकता है। इस मार्ग पर कलेक्टर, एसपी, सीईओ समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी निवास करते हैं, लेकिन इसके बावजूद विद्युत विभाग की उदासीनता चिंताजनक है। रुद्री का रवैया भी इस मसले पर असंवेदनशील दिखता है। रुद्री मार्ग का लगभग आधा हिस्सा नगर निगम के अंतर्गत और शेष हिस्सा ग्राम पंचायत रुद्री की सीमा में आता है। बावजूद इसके, संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का ध्यान नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *