चिकलोद कलां | सगरझिरी आश्रम में मंगलवार से छठवें श्री रुद्र महायज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से होगी। यह धार्मिक आयोजन 20 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा। इसमें प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों से करीब दो लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। आश्रम के पीठाधीश्वर शंकरानंद जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ क्षेत्रवासियों के सहयोग से हो रहा है। मंगलवार सुबह आश्रम परिसर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें महिलाएं, पुरुष और युवा पारंपरिक परिधान में शामिल होंगे। इसी के साथ यज्ञ की विधिवत शुरुआत होगी। वाराणसी से आए यज्ञाचार्य भोलानाथ मोहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलाएंगे। अतुल कृष्ण शास्त्री प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीकथा का श्रवण कराएंगे।


