खरियार रोड क्रॉसिंग के पास छत्तीसगढ़-ओडिशा को जोड़ेगा नया ओवरब्रिज, मई तक पूरा होने के आसार

श्रीशंकर शुक्ला/ सुधीर सागर की रिपोर्ट नेशनल हाईवे 353 के जरिए छत्तीसगढ़ से ओडिशा जाने वालों के लिए राहतभरी खबर है। नेशनल हाईवे दोनों राज्यों को जोड़ने के लिए खरियार रोड रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाई ओवर बना रहा है। इसकी लागत 154.49 करोड़ है। इसके बन जाने से दोनों राज्यों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी और रेलवे क्रॉसिंग पर यात्रियों को रुकना नहीं पड़ेगा। फिलहाल 50 फीसदी निर्माण हो चुका है। पिलर निर्माण, गर्डर लॉन्चिंग और अप्रोच रोड जैसे काम तेजी से जारी हैं। एनएचएआई का दावा है कि 31 मई 2026 तक फ्लाईओवर बनकर तैयार हो जाएगा और इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। फ्लाईओवर बन जाने से यहां से गुजरने वाले दोनों राज्यों के 1 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा और ​20 मिनट बचेंगे। हर 10 मिनट में बंद होता है फाटक, रोज गुजरती हैं 900 से अधिक ट्रेनें
ओडिशा के एंट्री पॉइंट खरियार रोड शहर के ठीक पहले रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर से बड़ी राहत मिलने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह रूट छत्तीसगढ़ से ओडिशा और विशाखापट्नम को रेलवे लाइन से जोड़ती है। यहां बड़ी संख्या में यात्री और मालगाड़ियां गुजरतीं हैं। वहीं छत्तीसगढ़-ओडिशा रूट पर खरियार रोड होते हुए रोजाना 900 गाड़ियां आना-जाना करती हैं। ऐसे में इन वाहन चालकों को रेलवे क्रॉसिंग पर रूकना नहीं पड़ेगा। नेशनल हाईवे 353 पर स्थित खरियार रोड रेलवे क्रॉसिंग पर एनएच फ्लाई ओवर बना रहा है। इसके बनने से छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी।
-आशीष कुमार नायक, अधीक्षण अभियंता, बलांगीर एनएच डिवीजन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *