रूठकर घर छोड़ गई किशोरी मध्यप्रदेश में मिली:मोबाइल को लेकर टोका तो घर से चली गई थी, CWC के आदेश पर परिवार के सुपुर्द किया

अजमेर के नवाब का बेड़ा क्षेत्र से गत 11 फरवरी की रात एक किशोरी मोबाइल फोन चलाने से टोकने पर घर से नाराज होकर चली गई थी। वह 15 फरवरी को मध्यप्रदेश में मिल गई। क्लॉक टावर थाना पुलिस ने किशोरी को परिजन के सुपुर्द कर दिया। नवाब का बेड़ा निवासी पीड़ित ने क्लॉक टावर थाना को शिकायत दी थी कि उसकी 13 साल की बेटी 11 फरवरी की रात घर पर मोबाइल देख रही थी। किशोरी की मां ने उससे पूछा कि उसके हाथ में क्या है। इस पर किशोरी ने मोबाइल बॉलकनी से नीचे फेंक दिया। इसके बाद वह नीचे आई और मोबाइल उठाकर बिना बताए कहीं चली गई। माता- पिता ने अपनी बेटी की आसपड़ोस में काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस ने विशेष अभियान संगम के तहत नाबालिग किशोरी की तलाश शुरू की। थानाप्रभारी वीरेन्द्र सिंह की अगुवाई में टीम ने किशोरी को मध्यप्रदेश में खोज लिया। पुलिस ने बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। बाल कल्याण समिति के आदेश पर बालिका को परिजन के सुपुर्द कर दिया। अभिभावक इसका रखें विशेष ध्यान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *