रेंज रोवर ने खड़ी इको स्पोर्ट्स को टक्कर मारी:कार पलटी, कोई घायल नहीं; पुलिस सीसीटीवी के आधार पर जांच में जुटी

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में बीती रात बीटीआई तिराहे के पास एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार रेंज रोवर कार ने सड़क किनारे खड़ी इको स्पोर्ट्स कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको स्पोर्ट्स पलट गई, हालांकि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। पुलिस के अनुसार, रेंज रोवर (क्रमांक DD 03 M 5549) ने इको स्पोर्ट्स (क्रमांक MP 20 CB 2025) को टक्कर मारी। एडिशनल एसपी अंजना तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा, लेकिन दोनों वाहनों में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। एडिशनल एसपी तिवारी ने यह भी बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई है। गश्ती दल को इको स्पोर्ट्स कार क्षतिग्रस्त स्थिति में मिली है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों, गाड़ी मालिकों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से हादसे की परिस्थितियों और चालकों के मौके से गायब होने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *