रेडमी नोट 15 भारत में 6 जनवरी को लॉन्च होगा:स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल कैमरा और 5520mAh की बैटरी, एक्सपेक्टेड प्राइस ₹23 हजार

टेक कंपनी शाओमी की सब ब्रांड रेडमी 6 जनवरी को भारतीय बाजार में नया 5G स्मार्टफोन रेडमी नोट 15 लॉन्च करने जा रही है। फोन को 108 मेगापिक्सल कैमरा और 5520mAh बैटरी के साथ लोवर मिड बजट सेगमेंट में उतारा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी नोट 15 को 8GB रैम पर लॉन्च किया जाएगा, जिसे दो स्टोरेज ऑप्शन्स में खरीदा जा सकेगा। मोबाइल चाइना में पहले ही लॉन्च हो चुका है लेकिन, भारतीय मॉडल चाइनीज मोबाइल से अलग होगा। स्मार्टफोन की कुछ डिटेल्स कंपनी ने शेयर की हैं और कुछ जानकारियां लीक में सामने आई है। लीक के अनुसार मोबाइल के 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 22,999 रुपए हो सकती है। वहीं, 256GB मेमोरी वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपए रखी जा सकती है। इसके मौजूदा मॉडल रेडमी नोट 14 के 8GB+128GB वैरिएंट को ₹19,999 और 8GB+256GB वैरिएंट को ₹21,999 में लॉन्च किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *