रेडिएटर चेक करते समय ड्राइवर को ओमनी-कार ने मारी टक्कर:घायल चालक अस्पताल में भर्ती; उबलते पानी से बचने दौड़ा, कार ने घसीटा

उमरिया में कोतवाली थाना क्षेत्र के पिपरिया कालरी के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर का रेडिएटर चेक करते समय उबलते पानी से बचने के लिए सड़क पर आए ड्राइवर को एक ओमनी कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रैक्टर चालक मंगू कोल (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर अपने ट्रैक्टर का इंजन गर्म होने के बाद रेडिएटर का ढक्कन खोलकर पानी देख रहे थे। इसी दौरान रेडिएटर से उबलता पानी तेजी से ऊपर उछला। गर्म पानी से बचने के लिए मंगू तुरंत सड़क की ओर भागा। नेशनल हाईवे पर ओमनी कार ने ड्राइवर को मारी टक्कर तभी नेशनल हाईवे पर तेज गति से आ रही एक ओमनी कार ने ड्राइवर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर सड़क पर दूर तक घिसट गया। इससे उनके पैरों सहित शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई।ड्राइवर पिपरिया निवासी पिता सुभानी कोल हैं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस तत्काल मौके पर पहुंची। घायल मंगू कोल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। पुलिस ने घायल मंगू कोल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *