रेडिशन ब्लू में खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार

रांची के होटल रेडिशन ब्लू में रूम बुक कर जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन लाख रुपए, जुआ खेलने के लिए 20 पैकेट ताश, स्पाई कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस और एलसीडी टीवी भी जब्त किया है। पकड़े गए लोगों के विरुद्ध चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाने में देर शाम तक इनसे पूछताछ चलती रही। सिटी डीएसपी कुमार वेंकटेश रमण के नेतृत्व में छापेमारी के लिए तीन थानों चुटिया, लालपुर, लोअर बाजार थाना की पुलिस अधिकारियों को शामिल कर एक टीम बनाई गई थी। सभी को गुरुवार को कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेजा जाएगा। जुआ के दौरान धोखाधड़ी भी, पुलिस ने स्पाई कैमरा पकड़ा पुलिस ने तलाशी के दौरान एक स्पाई कैमरा भी जब्त िकया। जिसके बारे में पूछताछ के बाद जानकारी मिली कि उससे जुआ में कुछ लोग धोखाधड़ी भी कर रहे थे, ताकि वे पैसा जीत सके। हर दिन जुआ में बड़ी रकम दांव पर लगती थी। इधर जुआरियों के पकड़े जाने के बाद उन्हें छुड़ाने के लिए बुधवार को चुटिया थाना में दिन भर पैरवी का खेल चलता रहा। इनकी हुई है गिरफ्तारी {देवब्रत कुमार बेरा (45), कोकर रोड बरियातू {विशाल सिंह (36), लोअर चुटिया {संदीप घोष (37), लोअर चुटिया सामलौंग {मनोज कुमार पंडित (46), सामलौंग नामकुम {शंभू शंकर (44), पिठौरिया {हेमंत कुमार सिंह (36), बीआईटी मेसरा {दीप तिवारी (32), पिपरवार चतरा {प्रशांत गुप्ता (37), अनंतपुर चुटिया {सैनिक कुमार महतो (23), बिरसा चौक हटिया स्टेशन रोड {प्रशांत कुमार महतो (28), बिराज नगर लालपुर छापेमारी में 3 लाख रुपए भी किए गए जब्त

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *