रेणुका सिंह की बेटी बनीं जिला पंचायत सदस्य:सूरजपुर में पूर्व मंत्री के बेटे को हराया; भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय लड़ीं

भरतपुर सोनहत की विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह की बेटी मोनिका सिंह चुनाव जीत गई हैं। मोनिका ने सूरजपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से चुनाव लड़ा और 3000 से अधिक वोटों से पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह के बेटे सतवंत सिंह को हराया। बता दें कि मोनिका सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में समर्थन देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत दर्ज की। मोनिका को भाजपा का समर्थन नहीं मोनिका सिंह ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन फॉर्म खरीदा और पार्टी से समर्थन की उम्मीद की। मोनिका की मां रेणुका सिंह एक सीनियर भाजपा नेता और विधायक हैं, बावजूद इसके पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। पार्टी के समर्थन बिना चुनाव जीती पार्टी के समर्थन के बिना भी मोनिका चुनाव मैदान में उतरी और जीत गई। यहां उनका मुकाबला भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी वेद प्रकाश सिंह और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सतवंत सिंह से था। पिछले कई समय से राजनीति में सक्रिय हैं मोनिका काफी पहले से ही राजनीति में सक्रिय हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में चुनावी कमान संभाली थी। उनकी इस भूमिका ने मां रेणुका सिंह की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *