रेप का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार:मेले में मिली लड़की को शादी का झांसा दिया, फोटो वायरल की​​​​​​​, जशपुर पुलिस ने भेजा जेल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक युवक ने 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह मामला तुमला थाना क्षेत्र का है। घटना 2023 की है, जब पीड़िता अपनी मां के साथ मेले में चूड़ी बेच रही थी। ओडिशा निवासी सुनील रोहिदास (24) ने उसका मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू की। शादी का वादा कर युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। 10 दिसंबर 2024 को दशहरा नाटक के दौरान आरोपी पीड़िता को सुनसान खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार युवती का शोषण करता रहा। कुछ समय बाद दोनों में विवाद हुआ। 10 सितंबर 2025 को आरोपी ने युवती से मिलने बुलाया। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां की विवाद बढ़ने पर उसने युवती से मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। आरोपी ने युवती के फेसबुक अकाउंट से उसकी और परिवार की तस्वीरें अभद्र टिप्पणियों के साथ वायरल कर दीं। शिकायत पर तुमला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, संपत्ति को नुकसान, लूट, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। ओडिशा से पकड़ाया आरोपी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ओडिशा स्थित आरोपी के गांव से उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया गया है। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चियों से जुड़े अपराधों को लेकर बेहद संवेदनशील है। आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। किसी भी महिला के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *