सेंट्रल जेल के कैदी के पेशाब नली से निकला पैंसिल:मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन, 9 सेंटीमीटर लंबी पेंसिल निकाली गई

सरगुजा के मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के डॉक्टरों की टीम ने सेंट्रल जेल में बंद कैदी के पेशाब नली से 9 सेंटीमीटर लंबा पेंसिल निकाला। इसके लिए मरीज का डॉक्टरों ने आपरेशन किया। बंदी को तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है। जानकारी के मुताबिक, सेंट्रल जेल अंबिकापुर में हत्या के आरोपी बंदी को मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया था। उसके पेशाब नली में सूजन आ गया था और ब्लड भी आ रहा था। डॉक्टरों ने बंदी की जांच की तो उसके पेशाब नली में कुछ फंसने की जानकारी मिली। डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया और उसे ऑपरेशन के लिए एडमिट किया। ऑपरेशन कर निकाला पेंसिल
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के शल्य चिकित्सा विभाग के डॉक्टर एसपी कुजूर, डा. प्रवीण सिंह, डा. कांता एवं डा. इंद्रनील की टीम ने बंदी का आपरेशन किया और उसके पेशाब नली से 9 सेंटीमीटर लंबा पेंसिल निकाला। पेशाब नली में पेंसिल फंसाने के कारण उसे पेशाब भी नहीं हो रहा था एवं उसकी हालत बिगड़ रही थी। आपरेशन के बाद बंदी की हालत में तेजी से सुधार हुआ है। डॉक्टर भी हैरान
मामले को लेकर डॉक्टर भी हैरान हैं। सेंट्रल जेल में बंदी तक पेंसिल कैसे पहुंची, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। सेंट्रल जेल में बंदियों तक ऐसी सामाग्री पहुंचाने पर मनाही है, जिससे वे स्वयं या दूसरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *