रेप का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार:जशपुर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म

जशपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से रेप करने के आरोपी नागेंद्र उरांव को रांची (झारखंड) से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह मामला एक 35 वर्षीय महिला के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण, झूठे विवाह के वादे और जबरन गर्भपात से संबंधित है। सन्ना थाना क्षेत्र की एक महिला ने 17 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला जशपुर जिले के एक बालक आश्रम में स्वीपर के रूप में कार्यरत है। वर्ष 2023 में उसकी बड़ी बहन ने उसे ‘सेप शॉप’ नामक एक प्राइवेट कंपनी से जुड़ने के लिए कहा था। इसी दौरान महिला की बातचीत कंपनी में डायमंड रैंक पर कार्यरत आरोपी नागेंद्र उरांव से फोन पर शुरू हुई। कंपनी के बहाने शुरू हुई बातचीत महिला की बहन ने उत्पाद बेचने में मदद के लिए नागेंद्र से संपर्क कराया था। इसके बाद आरोपी महिला के घर आने-जाने लगा। सितंबर 2023 में नागेंद्र उरांव महिला के घर रुका और रात में उसके कमरे में पहुंचकर प्रेम और विवाह का भरोसा दिलाते हुए उससे रेप किया। इसके बाद वह समय-समय पर इसी झांसे का उपयोग कर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने कराया जबरन गर्भपात पीड़िता के अनुसार, इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपी नागेंद्र ने धोखे में रखकर उसका गर्भपात करा दिया। इसी बीच महिला को पता चला कि नागेंद्र उरांव पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। जब महिला ने विवाह के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी उससे पल्ला झाड़कर झारखंड स्थित अपने गांव भाग गया। पुलिस ने तकनीकी निगरानी से पकड़ा महिला की शिकायत पर सन्ना थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और बीएनएस की धारा 69 के तहत गंभीर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। लगातार लोकेशन ट्रैकिंग, तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि नागेंद्र उरांव रांची में छिपा हुआ है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी- SSP एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस महिला-संबंधी अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले आरोपी को रांची से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ऐसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *