विश्व हिंदू परिषद ने शहर में बांटे फॉर्म

राजनगर | नगर परिषद राज नगर के विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड बिजुरी के कार्यकर्ताओं ने शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर आओ बनाएं समर्थ भारत व पंच परिवर्तन पत्रक बांटे। नगर के लोगों के घर-घर जाकर पत्रक और भारत माता की प्रतिमा दी गई। लोगों से कहा आप सभी इस पंच परिवर्तन पत्रक को अवश्य पढ़ें और अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाइए। अपने जीवन में इस पंच परिवर्तन को ढालने का प्रयास करें, जिससे आपका जीवन सार्थक बन सके और भारत माता के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला मंत्री रवि शंकर शर्मा, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष मनोज वैष्णव, प्रखंड संयोजक अखंड प्रताप सिंह, प्रखंड सहसंयोजक गौरव सनातनी, आलोक मनोज, जतिन अक्षय ने यह कार्यक्रम संपन्न कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *