रेप का आरोपी दो महीने बाद गिरफ्तार:मऊगंज में युवती को शादी का लालच लेकर किया था दुष्कर्म

मऊगंज जिले की लौर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले दो महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। यह पूरा मामला दिसंबर 2025 का है। ग्राम पकरा के रहने वाले 22 वर्षीय रोहित साहू पर आरोप है कि उसने एक युवती को शादी का लालच दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में जब शादी की बात आई, तो वह अपनी बात से मुकर गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। दो महीने से चल रहा था फरार आरोपी रोहित साहू लगातार ठिकाने बदल रहा था। लौर थाना प्रभारी राजेश पटेल और उनकी टीम उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार, 6 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि आरोपी इलाके में देखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *