रेप केस में फंसाकर ब्लैकमेल…ट्रेन से कटा बॉयफ्रेंड:सुसाइड नोट में गर्लफ्रेंड का जिक्र, मैट्रिमोनियल-साइट पर पहचान हुई थी,बिलासपुर में दिल्ली की युवती पर FIR

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 27 सितंबर की रात युवक ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने युवक की गर्लफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्ज की है। युवती उसे ब्लैकमेल कर रही थी। झूठे रेप केस में फंसाकर जेल भी भेज दी थी। जमानत पर बाहर आने के बाद युवक मानसिक रूप से परेशान था। दोनों की मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, गौरव सवन्नी (29) अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट में रहता था। उसने सुसाइड नोट में लिखा था कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया। जांच में सामने आया है कि दिल्ली-NCR की रहने वाली गर्लफ्रेंड प्रियंका सिंह गौरव को ब्लैकमेल कर छवि खराब करने की धमकी दे रही थी। पुलिस ने प्रियंका सिंह के खिलाफ धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है। देखिए पहले ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, गौरव सवन्नी की पहचान मैट्रिमोनियल साइट पर दिल्ली-NCR की रहने वाली प्रियंका सिंह से हुई। मुलाकात बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। जिसके बाद वह उससे मिलने नोएडा गया था। कुछ समय बाद स्थिति बिगड़ गई। युवती ने गौरव पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। नोएडा पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया। 27 सितंबर की शाम घर से काले रंग की शर्ट-पैंट पहनकर निकला। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। घर वालों को सुसाइड नोट के बारे में जानकारी मिली, तो वह हड़बड़ा गए। सुसाइड नोट में लिखा कि जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया। जिसके बाद पिता अशोक सवन्नी ने पुलिस को सूचना दी। रेलवे ट्रैक पर कटी हुई लाश मिली थी इसके कुछ देर बाद रात 12 बजे के करीब अल्का एवेन्यू के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी कटी हुई लाश मिली। पुलिस सुसाइड नोट, डिजिटल सबूत और परिजनों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि प्रियंका सिंह उसे लगातार ब्लैकमेलिंग, झूठे केस में फंसाने और सामाजिक छवि खराब करने की धमकी दे रही थी। मानसिक प्रताड़ना के आधार पर गर्लफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज ऐसे में पुलिस ने मामले को मानसिक प्रताड़ना से जोड़ते हुए गर्लफ्रेंड के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि सुसाइड नोट, परिजनों के बयान के आधार पर गर्लफ्रेंड के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ……………………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड ने रेप-केस में फंसाया…जेल से आकर ट्रेन से कटा: सिर-धड़ से अलग मिली लाश, सुसाइड नोट में लिखा-जिससे प्यार किया उसी ने धोखा दिया छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने सुसाइड नोट लिखकर ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। युवक की लाश 2 टुकडों में मिली है। उसलापुर रेलवे ट्रैक पर सिर और धड़ अलग-अलग मिले हैं। युवक ने गर्लफ्रेंड से धोखा खाने के बाद आत्महत्या की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *