राजसमंद में रेलमगरा थाना परिसर में यूथ सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु आरपीएस अंकुर विजय ने की। इस दौरान थाना सर्किल रेलमगरा क्षेत्र के करीब 20 यूथ सीएलजी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा यूथ सीएलजी के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। यूथ सीएलजी का मुख्य उद्देश्य पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना व क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे का माहौल बनाए रखना है। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से अपने-अपने क्षेत्रों में अफवाहों पर रोक लगाने, साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने सहित किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की जानकारी समय पर पुलिस को देने की अपील की। बैठक में उपस्थित युवाओं ने समाज हित में पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया और यूथ सीएलजी को मजबूत बनाते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। बैठक के बाद कस्बे में पुलिस जाप्ते के साथ पैदल मार्च भी निकाला गया। इस दौरान एएसआई जसवंत सिंह, जगदीश चंद्र कुमावत, हेड कॉन्स्टेबल नरेन्द्र सिंह, खींवराज, आसूचना नोरता राम, कॉन्स्टेबल राहुल, महेश सहित यूथ सीएलजी सदस्य रीना शर्मा, वर्षा शर्मा, गोपाल जाट, सूरज सरगरा, अनवर हुसैन, मांगीलाल कुमावत सहित सदस्य मौजूद रहे।


