लुधियाना में ओरिसन अस्पताल के निदेशकों पर FIR:4 डाक्टर मुख्यारोपी के रूप में नामजद,महिला की लाश गायब का केस

पंजाब के लुधियाना में 13 दिन पहले ओरिसन अस्पताल से महिला की लाश गायब होने के मामले में थाना सराभा नगर की पुलिस ने दर्ज FIR संख्या 216/2025 के तहत Orison अस्पताल, बाड़ेवाल रोड, लुधियाना के चार निदेशकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। इस मामले में पुलिस ने निदेशकों को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया है। महिला के शव गायब होने का खुलासा तो हुआ जब परिवार वाले अंतिम संस्कार के लिए लाश लेने पहुंचे थे। अस्पताल ने उन्हें किसी दूसरे की लाश थमा दी। जब उन्होंने चेहरा देखा तो हंगामा कर दिया कि ये लाश हमारी महिला रिश्तेदार की नहीं है। इसके बाद परिवार वाले अस्पताल के अंदर ही धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा था कि महिला की लाश किसी दूसरे को दे दी गई। हालांकि इस मामले में दूसरा पक्ष कैमरे के सामने नहीं आया। अस्पताल के निदेशकों के खिलाफ लुधियाना निवासी दिलप्रीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी के निधन के बाद अस्पताल ने उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी के साथ गंभीर लापरवाही की। शिकायत में कहा गया कि अस्पताल प्रबंधन ने न केवल चिकित्सीय उपचार में गंभीर गड़बड़ी और प्रशासनिक लापरवाही बरती, बल्कि मृतक के शव के बाद की प्रक्रिया और रिकॉर्ड में भी हेरफेर किया। FIR में उठाए गए गंभीर आरोप
FIR में स्पष्ट किया गया है कि मामले में शामिल कर्मचारी अकेले ऐसा नहीं कर सकते। इसमें अस्पताल प्रबंधन और निदेशकों की जानबूझकर लापरवाही और मंजूरी शामिल थी। शिकायत में कहा गया है कि अस्पताल प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को CCTV फुटेज उपलब्ध कराने से इनकार किया, जिससे यह साबित होता है कि अस्पताल ने सबूत छुपाने का प्रयास किया। ये चार निदेशक हुए नामजद SHO आदित्य शर्मा ने बताया कि चार निदेशकों को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया गया है। जिन पर कार्रवाई की गई है, उनमें डॉ. निर्मलजीत सिंह मल्ही–निदेशक, ओरिसन अस्पताल, डॉ. सुनील मित्तल–निदेशक, डॉ. राजीव ग्रोवर–निदेशक, डॉ. मनीषा मित्तल–निदेशक के नाम शामिल है। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी चार निदेशकों को FIR में मुख्य आरोपी बनाया है और उनके खिलाफ धारा 305, 314, 316(2) BNS के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच अधिकारी SI राजिंदर कुमार को निर्देश दिए गए हैं कि वे उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार हर पहलू की जांच करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही को उजागर करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *