रेलवे कर्मचारी के घर से मिले 100 मोबाइल, यूज्ड कंडोम:भिलाई में 500 रुपए में रेंट पर देता था मकान,संदेह पर पुलिस ने दी दबिश

भिलाई के चौहान ग्रीन वैली कॉलोनी के E6 37 मकान में छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई हैं। संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने ​​​​​इस ​मकान में दबिश दी। मकान कमल किशोर नायक का है, जो रेलवे का कर्मचारी है। पुलिस मकान मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। यह मामला सुपेला थाना के स्मृति नगर चौकी का है। दरअसल, मामले का खुलासा तब हुआ जब कमल किशोर नायक ने OLX और फर्जी OYO वेबसाइट के ज़रिए कमरों को किराए पर देने के लिए पोस्ट किया था। उसने पोस्ट में 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कमरे किराये पर देने का जिक्र किया था। रेलवे कर्मचारी की एक्टिविटी पर लोगों को था शक अक्सर नए लोगों को कमरे में आते-जाते देखा गया था। इस पर आसपास के लोगों को उसकी एक्टिविटी पर शक हुआ। ऐसे में कॉलोनी का एक शख्स खुद कस्टमर बनकर मकान के किराए को लेकर उसके यहां गया। इसके बाद उसकी संदिग्ध गतिविधियां सामने आई। उन्होंने इसकी शिकायत स्मृति नगर चौकी में की। कमरे की तलाशी में लड़कियों के बाल और यूज्ड कंडोम शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रविवार शाम 4:30 बजे के उसके मकान में दबिश दी। कमरा खोलने पर अंदर से कई चौंकाने वाले सामान जैसे 100 से अधिक मोबाइल फोन और कंप्यूटर पार्ट्स, लड़कियों के बालों के गुच्छे, यूज किए गए कंडोम, मोबाइल की सैकड़ों बैटरियां, 15 से 20 पेनड्राइव, सीडी और डाटा स्टोरेज सामग्री, 1925 से रेलवे दुर्घटनाओं की कटिंग्स और संदिग्ध दस्तावेज़ बरामद हुईं। इस दौरान जब मकान के मालिक कमल किशोर से पूछताछ की तो खुद को रेलवे का कर्मचारी बताया और वो बिलासपुर में पोस्टेड है। पुलिस ने कमरे में मिली वस्तुओं को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामने की हर एंगल से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *