सुशासन तिहार 2025 का आखिरी चरण कल यानी 5 मई 2025 से शुरू हो रहा है । जिसमें जिले में 56 समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें से ग्रामीण क्षेत्र में 34 रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 एवं अन्य नगरी क्षेत्रों में 12 आयोजित शिविर आयोजित होने है। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि सुशासन तिहार के तीसरे चरण के शुरुआत आरंग विकासखंड के ग्राम खमतराई से होगी इसमें बेनीडीह, देवरी और अमेठी में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।रविवार को कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली जिसमें सुशासन तिहार समाधान शिविर आयोजन के लिए जरुरी निर्देश दिए। जरूरतमंद लोगों को लाभ मिले रायपुर कलेक्टर डॉ. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान, शासकीय योजनाओं की समीक्षा और निगरानी, विकास कार्यों में तेजी लाना, और जनता, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना है। पहला चरण 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ जिसमें आम जनता से उनकी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए । रायपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में समाधान पेटी, शिविर और पोर्टल पर ऑनलाइन 2,48,419 मांग और 4,733 शिकायतें प्राप्त हुई। वहीं, शहरी क्षेत्र में 4,2925 मांग और 2,608 शिकायतें प्राप्त हुई। कुल 3,00,737 आवेदन जिले से प्राप्त हुए हैं। जिनका निराकारण तिसरे चरण में किया जाएगा। रायपुर शहर में 7 मई से जोन वार होगा समाधान शिविर का आयोजन रायपुर शहर में 7 मई से सभी 10 जोनों में सार्वजनिक स्थलों पर जोनवार समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही बीरगांव नगर निगम में 22 मई और 29 मई को शिविर लगाया जाएगा। जोन वार समाधान शिविरों तारीख और स्थान 31 मई तक चलेगा आयोजन सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण की शुरूआत 5 मई से हो रही है, समाधान शिविर में आवेदकों को उनके आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी दी जाएगी। शिविरों में नए आवेदन भी लिए जाएंगे और जिन मामलों का समाधान वहीं संभव होगा, उनका मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। सीएम भी शामिल होंगे तीसरे चरण के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप-मुख्यमंत्रीगण, मंत्रीगण के साथ मुख्य सचिव, प्रभारी सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी समाधान शिविरों में शामिल होंगे औ जनता से सीधा संवाद करेंगे इस दौरान सीएम खुद विकास कार्यों और योजनाओं का औचक निरीक्षण भी करेंगे और योजनाओं के जमीनी लाभ के बारे में फीडबैक लेंगे। समाधन शिविर को लेकर मुख्यमंत्री साय जिला मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे, जिसमें शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति, विभिन्न योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्य योजना पर चर्चा की जाएगी। क्विज कॉम्पिटिशन का आयोजन सोमवार को तेलीबांधा तालाब में शाम 6.30 बजे से मनोरंजक गतिविधियों के बीच शासकीय योजनाओं से संबंधित क्विज कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रतिभागी नृत्य, गायन, कविता पाठ जैसी प्रतिभाओं की प्रस्तुति दे सकते हैं। सुशासन तिहार के अंतिम चरण में जीतने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही डिस्काउंट-वाउचर, कूपन, गिफ्ट दिया जाएगा।


