रांची | लातेहार के टोरी हेल्थ यूनिट रेलवे में फार्मासिस्ट रोहित कुमार राठौर को सीबीआई रांची की टीम ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके आवास की तलाशी भी ली गई। उसे 2500 रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया था। राठौर के विरुद्ध चेटर रेलवे स्टेशन लातेहार में कार्यरत अमरेंद्र कुमार ने फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत का सीबीआई एसीबी रांची के इंस्पेक्टर रवि शंकर प्रसाद से सत्यापन कराया गया। जिसमें यह मामला सत्य पाया गया।


