जमशेदपुर | बागबेड़ा थाना क्षेत्र के संकटा सिंह पेट्रोल पंप के समीप स्थित रेलवे क्वार्टर टी-105 में बगान क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बुधवार सुबह मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल यह क्वार्टर सीनी में कमर्शियल क्लर्क अनिमेष कुमार का है। अनिमेष कुमार 4 दिनों से यहां नहीं थे। बुधवार सुबह वे पहुंचे तो देखा कि उनके क्वार्टर के बगान एरिया में एक शव पड़ा है। इसकी सूचना बागबेड़ा थाना को दी।


