जमशेदपुर | फन वर्ल्ड डिजनीलैंड शुभारंभ साकची एयरलाइंस मैदान पुलिस उपाधिक्षक यातायात नीरज मिश्रा एवं साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने बुधवार को किया। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व पहलगांव में मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। अतिथियों ने संयुक्त रूप से कहा कि फन वर्ल्ड का आयोजन न केवल बच्चों के लिए बल्कि बड़ों के लिए भी मनोरंजन का एक बेहतर साधन है। इस वर्ष शहर में पहली बार सिंगापुर एयरलाइंस जहाज का मुख्य द्वार देखने को मिलेगा जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र होगा। फन वर्ल्ड के आयोजक चन्द्रशेखर पर्वत ने बताया कि मेले में मुख्य आकर्षण सुनामी झुला, रिवॉल्विंग चेयर झुला एवं सिंगापुर एयरलाइंस जहाज है। मौके पर शत्रुघन गिरी, एडवोकेट समरेन्द्र सिंह एवं कौशल किशोर पर्वत समेत अन्य लोग मौजूद थे।


