रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

अनगड़ा| अनगड़ा पुलिस ने बचनलाल मुंडा (25) के अस्वभाविक मौत के मामले में उद्भेदन शुरू कर दिया है। मेढ़ा निवासी बचनलाल मुंडा का शव चार जून को जोन्हा रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से मिला था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतित हो रहा था, लेकिन परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है, जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा मामले की जांच गहनता से कर रही है। इस क्रम में पुलिस ने युवक की प्रेमिका से पूछताछ की। पुलिस युवती के दूसरे प्रेमी की भी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का है, जिससे डिप्रेशन में आकर बचनलाल मुंडा ने ट्रेन से कटकर जान दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *