चाईबासा| दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल में ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरूण हुरिया और सहायक मंडल रेल प्रबंधक विनय कुजूर से शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर अन्य पदाधिकारियों को भी बुके देकर नववर्ष की बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए डीआरएम को बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान रेल कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन रेल कर्मियों के अधिकारों, सुविधाओं और हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत और प्रतिबद्ध है। मौके पर डिवीजनल को-ऑर्डिनेटर धनंजय सिंह, चाईबासा के शाखा सचिव लालू कुजूर, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महासचिव सियाराम कुमार, अर्बन बैंक के डायरेक्टर निर्मल कुमार जाना, सागर कुंकल इत्यादि उपस्थित थे।


