मजदूर नेता जोन मिरन मुंडा जेल से रिहा, हुआ स्वागत

चाईबासा| आदिवासी किसान मजदूर पार्टी सह मजदूर नेता जोन मिरन मुंडा शनिवार को घाघीडीह जेल से रिहा हुए। जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में कार्यकताओं ने उनका जेल गेट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद बाइक रैली की शक्ल में राजनगर से चाईबासा पहुंचे। राजनगर के सिद्धू-कानू चौक में स्थित सिद्धू-कानू की प्रतिमा और चाईबासा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके रास्ते पर चलकर आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूंजीपतियों की साजिश नहीं चलेगी, जेल का ताला टूट गया, जोन मिरन मुंडा छूट गया, का नारा लगाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *