चाईबासा | भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष गीता बलमुचू शनिवार को बेनिसागर मझगांव के तिलकुटी टोला जाकर हाथी द्वारा मारे गए प्रकाश दास के परिवार जनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया,उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुख की इस घड़ी में आपके साथ हर तरह से खड़ा है। गीता बलमुचू ने उनके सामने ही फोन से मझगांव के अंचलाधिकारी को कहा कि पोस्टमार्टम पश्चात हाथी द्वारा मारे गए दोनों मृत परिवारवालों को अंतिम संस्कार के लिए हर तरह का सहयोग प्रशासन करे, उन्हें किसी तरह से कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। गीता बलमुचू ने परिवार वालों को यह भी कहा कि वे वन विभाग के पदाधिकारियों से स्वयं भेंट कर हाथियों के शिकार हुए मृत जनों के परिवारवालों को सहायता राशि जल्द से जल्द दिलवाने की कोशिश करेंगी।गीता बलमुचू के साथ मझगांव के पूर्व प्रत्याशी रहे भूषण पाट पिंगुवा,मझगांव मंडल अध्यक्ष पीताम्बर राउत,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोप,शैलेन्द्र बागची,प्रशांत पिंगुवा और सुरीन थे । चाईबासा | झामुमो नेता हिमांशु राय उर्फ बबलू राय की निधन पर झामुमो जिला समिति ने दुःख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। बबलू राय का निधन शनिवार को सुबह 9.45 बजे चाईबासा रेलवे स्टेशन स्थित उनके निवास स्थान पर हो गया। राय पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। राय ने झारखंड आंदोलन में बढ़- चढ़ हिस्सा लिया और झारखंड मुक्ति मोर्चा में रहते हुए सामाजिक कार्यों में भी उल्लेखनीय कार्य किया है। झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम समेत झामुमो जिला समिति के कई नेतागण उनके आवास जाकर शोक व्यक्त किया और बड़ी बाजार स्थित मुक्तिधाम तक शव यात्रा में शामिल रहे। जैंतगढ़ | झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार डालसा के तत्वावधान में शनिवार को एस्पायर सस्ता और डालसा मिलकर बच्चों के साथ डॉन जिंदगी को हां कहो, नशे को न कहो, नशामुक्त जीवन और स्वस्थ पर नुक्कड़ नाटक और नारे के माध्यम से नशा और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रमिला पात्रों के नेतृत्व में जैंतगढ़ साप्ताहिक हाट में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को नशा मुक्ति तथा सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को मौखिक रूप से भी समझा कर जागरूक किया गया। मौके पर ही डालसा की टीम तथा एस्पायर के कार्यकर्ता मौजूद थे।


