शीतकालीन छुट्टियों (Winter Vacation) के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ और मांग को देखते हुए रेलवे ने पुणे से सांगानेर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन रतलाम मंडल से होकर गुजरेगी। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुणे-सांगानेर-पुणे स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी, जिससे यात्रियों को त्योहार और छुट्टियों के सीजन में काफी राहत मिलेगी। गाड़ी संख्या 01405 पुणे-सांगानेर स्पेशल पुणे से 19 एवं 26 दिसंबर 2025 तथा 02 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को सुबह 9.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 6.45 बजे सांगानेर पहुंचेगी। इस ट्रेन का शुक्रवार को रतलाम स्टेशन पर आगमन रात 10.35 बजे (22.35) और प्रस्थान 10.45 बजे (22.45) होगा। सांगानेर-पुणे स्पेशल: शनिवार को चलेगी
इसी प्रकार वापसी में, गाड़ी संख्या 01406 सांगानेर-पुणे स्पेशल सांगानेर से 20 एवं 27 दिसंबर 2025 तथा 3 जनवरी 2026 (शनिवार) को सुबह 11.35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 9.30 बजे पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन का शनिवार को रतलाम स्टेशन पर आगमन शाम 7.10 बजे (19.10) और प्रस्थान 7.20 बजे (19.20) होगा। इन स्टेशनों पर दिया गया है स्टॉपेज
यात्रियों की सुविधा के लिए यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर रुकेगी: लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, बोईसर, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा एवं सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन।


