रेलवे ब्रिज के नीचे लोहे के गेट से टकराया व्यक्ति:मौत, पिकअप ट्रक से भैंस लेकर मैहर आ रहे थे

मैहर में एक व्यक्ति की पिकअप ट्रक से गिरकर मौत हो गई। यह घटना मैहर थाना क्षेत्र के बड़गईंया जी रोड पर रेलवे ब्रिज के नीचे हुई। मृतक की पहचान ग्राम जिगना निवासी दशरथ यादव (55) के रूप में हुई है। वे अपनी पिकअप ट्रक से भैंस लेकर मैहर आ रहे थे। रेलवे के लोहे के गेट से टकराकर मौत जानकारी के अनुसार, दशरथ यादव पिकअप ट्रक के पीछे खड़े थे। रेलवे ब्रिज के नीचे से ट्रक गुजरते समय, वहां लगे रेलवे के लोहे के गेट से टकरा गया। इस टक्कर से दशरथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गया और असंतुलित होकर पिकअप ट्रक के अंदर गिर गए सिर के पीछे गंभीर चोट से हुई मौत घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल दशरथ यादव को तत्काल मैहर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, सिर के पीछे गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *