रेलवे साइडिंग में हाईटेंशन तार से हाइवा में लगी आग:ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान, लाखों का वाहन जलकर हुआ खाक

चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित शिवपुर रेलवे साइडिंग में कोयला लोडिंग के दौरान एक हाइवा रेलवे के हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में हाइवा में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया, हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई, जब कोयला परिवहन में लगा एक हाइवा विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आया। संपर्क में आते ही पूरे वाहन में भीषण करंट दौड़ गया, जिससे तुरंत ही हाइवा के टायरों और इंजन में आग लग गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई बड़ा जानी नुकसान टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में लाखों की कीमत का यह वाहन खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही टंडवा पुलिस सक्रिय हुई और एनटीपीसी (NTPC) स्थित सीआईएसएफ (CISF) यूनिट को सूचित किया गया। इसके बाद अग्निशामक दस्ता (फायर ब्रिगेड) मौके के लिए रवाना हो गया। इस हादसे के कारण साइडिंग पर कोयले का परिचालन और रेलवे की विद्युत आपूर्ति कुछ देर के लिए बाधित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *