लुधियाना में विद्युत अधिनियम-2025 का विरोध:जगराओं ब्लॉक की बैठक में टोल फ्री करने का ऐलान, बड़े प्रदर्शन होंगे

भारतीय किसान यूनियन एकता डाकौंदा के जगराओं ब्लॉक की एक आम बैठक गांव भम्मीपुरा के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष तरसेम सिंह बसुवाल ने की। इसमें डेढ़ दर्जन गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का संचालन ब्लॉक सचिव रछपाल सिंह (गांव नवां डल्ला) व जिला अध्यक्ष जगतार सिंह देहड़का ने किया। उन्होंने उपस्थित प्रतिनिधियों को संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में विद्युत अधिनियम 2025 पेश किए जाने के विरोध में लुधियाना जिले के सभी टोल प्लाजा एक दिन के लिए तीन घंटे के लिए मुफ्त किए जाएंगे। जगराओं ब्लॉक की सभी इकाइयां बड़ी संख्या में चोकीमान टोल प्लाजा पर एकत्रित होंगी। जानिए किन मांगों के लिए प्रदर्शन कब कब होगा 16 जनवरी को पावर कॉम की जमीनों के विरोध में प्रदर्शन:उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार द्वारा विद्युत संशोधन अधिनियम को रद्द करने और पावरकॉम की जमीनों की बिक्री के विरोध में 16 जनवरी को लुधियाना एसई कार्यालय के सामने एक विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में विद्युत संशोधन अधिनियम, बीज अधिनियम 2025, किसान विरोधी विश्व व्यापार समझौता और मजदूर विरोधी श्रम संहिता को रद्द करने की मांग की गई। मनरेगा पुराना स्वरूप बहाल करने को संघर्ष: मनरेगा योजना के पुराने स्वरूप को बहाल करने के लिए जन-संगठनों के माध्यम से संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। पूरे जिले में किसानों और मजदूरों को लामबंद करने के लिए 29 दिसंबर से फ्लैग मार्च, रैलियों और सभाओं का एक कार्यक्रम चलेगा। इसके अलावा, 28 दिसंबर को मुल्लापुर गुरशरण कला भवन में आयोजित जागरूकता सम्मेलन में भाग लेने का भी फैसला किया गया। 22 दिसंबर को यूरिया की कमी को लेकर एडीसी से मुलाकात: रणधीरगढ़ गांव में प्रस्तावित बायोगैस फैक्ट्री योजना को रद्द कराने और जबरन स्थापना के खिलाफ संघर्ष छेड़ा जाएगा। यूरिय की कमी को लेकर 22 दिसंबर को एडीसी जगराओं से मिलेंगे। बैठक में निर्मल सिंह भम्मीपुरा, गुरतेज सिंह अखाड़ा, कुंडा सिंह काउंके, चमकौर सिंह चचराड़ी, आत्मा सिंह बासुवाल, जसविंदर सिंह काला, हरदेव सिंह अखाड़ा, मनी सिंह भम्मीपुरा खुर्द मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *