पंजाब के लुधियाना में न्यू शिवाजी नगर इलाके में लोगों ने 12 साल की लड़की को किडनैप करने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है। लड़की को जब वह वापस छोड़ने आया तो लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने उस व्यक्ति को पुलिस चौकी शिंगार के हवाले किया है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। व्यक्ति से पूछताछ की लोगों ने वीडियो भी बनाई है। पकड़ा गया व्यक्ति उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है। पिता बोला-रात 2 बजे किया किडनैप लड़की के पिता ने बताया कि वह खुद सिलाई का काम करता है। वह अपनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ गया हुआ था। घर के पास ही कुछ महीने पहले रहने वाला व्यक्ति उनकी बेटी पर गलत नजर रखता है। उसने 2 महीने पहले भी उनकी बेटी का किडनैप करने की कोशिश की थी, लेकिन लोगों के कारण उसका बचाव हो गया था और उसे भगा दिया गया था। लेकिन अब बीती रात वह अपनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ गए थे। पीछे से उसी व्यक्ति ने उनकी बेटी को बहला फुसला कर कार में बैठाया और रात 2 बजे अपने साथ चंडीगढ़ रोड पर ले गया। जब वह उसे छोड़ने वापस 5 बजे आया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। मैं भी तब तक मौके पर आ गया। लड़की ने उसे बताया कि जिस गाड़ी में वह व्यक्ति उसे लेकर गया था उसके साथ 3 और लोग भी थे। वह फोन पर बात कर रहा था कि पहले वाला माल निकाल दो। लड़की को कभी भी निकाल सकते है। इस मामले में शिंगार पुलिस चौकी जांच कर रही है।


