रेल ओवरब्रिज सहित लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन 6 को

भास्कर न्यूज | जांजगीर जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन पर प्रस्तावित रेल ओवरब्रिज निर्माण सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर स्थानीय लोगों ने एक बार फिर जनआंदोलन करने की घोषणा की है। इस संबंध में जिला प्रशासन और डीआरएम बिलासपुर को विधिवत सूचना भी दी गई है। जांजगीर-चांपा के विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि स्टेशन क्षेत्र में रेल ओवरब्रिज निर्माण, स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, गोंडवाना एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव और मिशन अस्पताल चांपा समपार में अंडरब्रिज निर्माण जैसी प्रमुख मांगें हैं। इन मुद्दों को लेकर पहले भी जनआंदोलन और प्रशासनिक वार्ता हो चुकी है। विधायक के अनुसार पिछली वार्ता में रेल प्रशासन और जिला प्रशासन ने छह माह के भीतर ओवरब्रिज निर्माण शुरू करने और स्टेशन पर प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इन वादों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों में इस देरी को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि प्रशासनिक स्तर पर जिम्मेदारी लगातार टाली जा रही है। नागरिकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि 6 मार्च 26 को पुनः जनआंदोलन किया जाएगा। आंदोलन के तहत जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम फाटक पर चक्काजाम की भी योजना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *