रेल मार्ग के माध्यम से किरंदुल से जुड़ेगा तेलंगाना:भौगोलिक स्थिति और ट्रैक बिछाने का सर्वे शुरू, DRM भी पहुंचे बस्तर

छ्त्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और किरंदुल शहर जल्द ही सुकमा के रास्ते तेलंगाना से रेल मार्ग के माध्यम से जुड़ेगा। किरंदुल से लेकर सुकमा और तेलंगाना के कोत्तागुडेम तक रेल लाइन बिछाई जाएगी। बताया जा रहा है कि यहां की भौगोलिक स्थिति और ट्रैक बिछाने के लिए सर्वे करने रेलवे की टीम पहुंची हुई है। दरअसल, तेलंगाना का कोत्तागुडेम जिला छत्तीसगढ़ के सुकमा से लगा हुआ है। ऐसे में यहीं से ट्रेन को चलाने की योजना तैयार की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी अनुसार कोत्तागुडेम से रेल लाइन को किस्टाराम, डब्बामरका, टोंडामरका, धर्मापेंटा होते हुए जगरगुंडा से किरंदुल को जोड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है। हालांकि अभी सर्वे टीम ने सर्वे की शुरुआत की है। सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव का कहना है कि अभी सर्वे टीम पहुंची हुई है। फिलहाल ये देखा जा रहा है कि किरंदुल को कोत्तागुडेम से जोड़ने के लिए कौन सा रुट उपयुक्त होगा। सर्वे पूरा करने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा। रेलवे DRM भी पहुंचे बस्तर DRM ललित बोहरा भी बस्तर पहुंचे हुए हैं। उन्होंने किरंदुल-कोत्तावालसा (KK) रेल लाइन पर बचेली-किरंदुल सेक्शन का निरीक्षण किया। NMDC की रेलवे साइडिंग का मुआयना किया। इसमें रेलवे के स्थापनाओं जिसमें स्टेशन साइडिंग, NMDC की माइनिंग साइट भी उन्होंने देखी। इसके साथ ही विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन के जरिए उन्होंने रेल लाइन की स्थिति के साथ ही पुल पॉइंट और क्रॉसिंग में भी व्यवस्थाएं देखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *