दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना अंतर्गत बीती रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों की हालत गंभीर बनी है। स्कार्पियो के अंदर से पुलिस का काफी मात्रा में खाली व भरी हुई बियर की बोतलें मिली है। इससे यह साफ है कि वो लोग शराब के नशे में थे। मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामला 7 मई बुधवार देर रात को ग्रीन चौक के पास का है। यहां एक स्कार्पियो CG 08 AR 8822 तेज रफ्तार में आई और बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी वहां पहुंची। पुलिस ने देखा की बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों का गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। खबर लिखे जाने तक तीनों घायलों को आईसीयू में रखा गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना स्कार्पियो चालक की लापरवाही की वजह से हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर स्कार्पियों को जब्त कर जांच कर रही है। शराब पार्टी करते हुए चला रहे थे गाड़ी मोहन नगर पुलिस ने जब स्कार्पियो की तलाशी ली तो उसके अंदर बियर की खाली और भरी बोतलें पाई गईं। गाड़ी राजनांदगांव निवासी चूड़ामणि साहू चला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


