रेल यात्रियों का हंगामा, रेलवे को लौटाने पड़े पैसे

भास्कर न्यूज | हजारीबाग शनिवार को कुड़मी आंदोलन को लेकर हजारीबाग टाउन स्टेशन में आसनसोल हटिया इंटरसिटी और कोडरमा बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन को टर्मिनेट कर दिया गया। इन दोनों ट्रेनों से बरकाकाना व हटिया तक यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जैसे ही यात्रियों को यह खबर मिली कि हजारीबाग टाउन स्टेशन से आगे ट्रेन नहीं जाएगी तो पैसेंजर गुस्से में आ गए, हो हंगामा होने लगा। यात्रियों ने टिकट वापसी की मांग की। इस बाबत पूछे जाने पर रेल अधिकारियों ने बताया कि 122 यात्रियों को उनके टिकट के आधार पर 13 हजार रुपए की वापसी की गई है। बता दे की आंदोलन के कारण आज पटना रांची वंदे भारत भी गया स्टेशन में टर्मिनेट कर दिया गया। यह ट्रेन हजारीबाग टाउन स्टेशन नहीं आई। खबर लिखे जाने तक इंटरसिटी, दोनों पैसेंजर और वंदे भारत शाम को भी कैंसिल रही । जमुआ से हजारीबाग टाउन स्टेशन आए कुछ यात्रियों ने बताया कि कोई भी स्पष्ट रूप से यह नहीं बता रहा है कि इंटरसिटी ट्रेन वापस जाएगी या नहीं। पैसेंजर व इंटरसिटी ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी है। और इधर यात्री परेशान है। इंटरसिटी ट्रेन के पैसेंजर कोडरमा निवासी धीरज कुमार ने बताया कि ट्रेन जाएगी या नहीं जाएगी, कोई भी यह स्पष्ट नहीं कह रहा है। हालांकि रेलवे के अधिकृत ऐप पर मुंबई गया सुपरफास्ट को छोड़कर इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेन कैंसिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *