रेवाड़ी में रोडवेज बस ने मारी कपड़ा व्यापारी को टक्कर:दिल्ली से लौट रहा, ढाबे पर रोकी कार, राजस्थान का रहने वाला

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजस्थान रोडवेज बस ने सीकर के कपड़ा व्यापारी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने अज्ञात बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रमोद कुमावत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बहनोई प्रहलाद राय शर्मा (52) कपड़ा व्यापारी हैं। व्यापार के सिलसिले में वह दिल्ली गए हुए थे। जहां से वह अपनी कार से वापस सीकर लौट रहे थे। धारूहेड़ा में प्रधान ढाबा के पास कार रोकी और पेशाब करने चले गए। इसी दौरान पीछे से आ रही राजस्थान रोडवेज की बस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर गए तथा फिलहाल जयपुर में उपचार चल रहा है। 12 दिन बाद भी बेहोश उन्होंने बताया कि हादसे में लगी चोट के कारण उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। उपचार करवाने में व्यस्तता के चलते वह शिकायत दर्ज नहीं करवा पाया। प्रहलाद राय के दो बेटे हैं। एक पढ़ता है और दूसरा पूजा- पाठ करवाता है। शिकायत मिलने के बाद धारूहेड़ा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *