रेवाड़ी में होंडा कंपनी मैनेजर ने किया सुसाइड:M2K सोसाइटी 5वीं मंजिल से लगाई छलांग; राजस्थान के टपूकड़ा में थी ड्यूटी

रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा की एक पॉश सोसाइटी में रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अमित के रूप में हुई है, जो राजस्थान के टपूकड़ा स्थित होंडा कंपनी में क्वालिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। अल सुबह हुई वारदात जानकारी के अनुसार, अमित धारूहेड़ा की M2K सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहते थे। रविवार की अल सुबह उन्होंने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने फ्लैट की पांचवीं मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण अमित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों और निवासियों ने जब शव को देखा, तो तुरंत इसकी सूचना धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी गई। होंडा कंपनी में थे क्वालिटी मैनेजर पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 48 वर्षीय अमित टपूकड़ा की होंडा कंपनी में क्वालिटी मैनेजर जैसे जिम्मेदार पद पर तैनात थे। एक प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत व्यक्ति द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से उनके सहकर्मी और पड़ोसी स्तब्ध हैं। हम इस न्यूज को अपडेट करेंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *